स्वीडिश स्टार्टअप टैंडम हेल्थ ने जुटाई 10 करोड़ डॉलर की फंडिंग
चिकित्सकों और नर्सों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से मदद करने वाला स्वीडिश स्टार्टअप टैंडम हेल्थ को हाल ही में 10 करोड़ डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) की नई फंडिंग मिली है।
इस फंडिंग राउंड की अगुवाई स्केलअप यूरोप फंड ने की है, जो AI हेल्थकेयर में उसका पहला बड़ा कदम है। इसे टी कैपिटल, नॉरस्केन वेंचर्स, किन्नेविक और नॉर्थजोन का भी समर्थन मिला। यह पैसा टैंडम की पहुंच पूरे यूरोप में बढ़ाने और AI आधारित क्लिनिक सिस्टम बनाने में इस्तेमाल होगा।
कागजी काम करीब एक तिहाई कम किया
टैंडम की टेक्नोलॉजी पहले से ही 14 देशों में 10,000 स्वास्थ्य संगठनों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। इसकी मदद से क्लिनिक कर्मचारियों की कागजी कार्रवाई करीब एक तिहाई तक घट जाती है।
कंपनी केमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लुकास सारी ने बताया कि उनका मकसद स्टाफ की कमी और यूरोप की तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटना है।
उन्होंने कहा कि यूरोप की स्वास्थ्य प्रणालियां बहुत दबाव में हैं और AI एक मजबूत समाधान पेश करता है।