एंथ्रोपिक अकाउंट से जुड़े कार्ड ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कर हुई धोखाधड़ी
ससेक्स के कारोबारी जोली रटर को क्लाउड क्रेडिट खरीदने में 14,244 पाउंड (करीब 18 लाख रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा है।
धोखेबाजो ने उनके एंथ्रोपिक अकाउंट से जुड़े कार्ड ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करके क्लाउड के लिए क्रेडिट खरीदे थे। मेट्रो बैंक ने 19 जून को 90.90 पाउंड (करीब 12,000 रुपये) के एक संदिग्ध लेन-देन को सबसे पहले पकड़ा था। हालांकि, बैंक ने रटर के यह कहने के बाद भी कि यह लेन-देन उन्होंने नहीं किया है, केवल उसी एक भुगतान को ब्लॉक किया।
मेट्रो बैंक ने मानी अपनी गलती
इसके बाद भी कई और धोखाधड़ी वाले लेन-देन होते रहे। अगले दिन मेट्रो बैंक ने रटर का कार्ड फ्रीज किया। यह मामला मीडिया में आने के बाद बैंक ने उनको अस्थायी तौर पर पैसे लौटा दिए।
दूसरी तरफ, क्लाउड बनाने वाली कंपनी ने भी चोरी हुए पैसे वापस कर दिए। एंथ्रोपिक ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि कार्ड की जानकारी उनके सिस्टम से लीक हुई थी।
मेट्रो बैंक ने स्वीकार किया कि उनकी तरफ से चूक हुई और उन्होंने रटर को 300 पाउंड (करीब 38,000 रुपये) का मुआवजा देने की पेशकश की।
बैंक ने यह भी कहा कि उन्होंने कार्ड ब्लॉक करने में होने वाली देरी को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।