सेरामोंट के एक नए सर्वे से पता चला है कि केवल 18 फीसदी जेन-Z कर्मचारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कौशल सीखने में दिलचस्पी रखते हैं।
यह आंकड़ा मिलेनियल्स (36 फीसदी), जेन-X (46 फीसदी) और बेबी बूमर्स (43 फीसदी) से काफी कम है।
इस सर्वे के नतीजे उस आम धारणा को गलत साबित करते हैं कि काम की जगह पर युवा कर्मचारी ही AI को सबसे पहले अपनाते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं।
इस कारण कम करते हैं इस्तेमाल
कई जेन-Z कर्मचारियों को चिंता है कि AI का इस्तेमाल उन्हें कम काबिल दिखा सकता है। 22 फीसदी जेन-Z कर्मचारियों ने इस बात पर अपनी चिंता जताई, जबकि मिलेनियल्स और जेन-X में केवल 10 फीसदी और बेबी बूमर्स में केवल 8 फीसदी लोगों को ही यह डर सता रहा है।
इसके साथ ही केवल 30 फीसदी को लगता है कि AI से काम की रफ्तार बढ़ती है और केवल 41 फीसदी का मानना है कि इससे काम की गुणवत्ता बेहतर होती है। यह सब AI को लेकर उनकी काफी संभली हुई राय दिखाता है।