अपनी बचत को कहां निवेश करें? अगर, आप इस बात को लेकर सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सूर्योदय, उज्जीवन और उत्कर्ष जैसे छोटे फाइनेंस बैंक अब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 8.25 फीसदी तक का सालाना ब्याज दे रहे हैं।
यह ब्याज दर कई बड़े बैंकों से भी ज्यादा है। अगर, आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए ये दरें और भी आकर्षक हो जाती हैं।
बड़ी बैंकों की FD दरें लगभग 6.6 फीसदी
ICICI और HDFC जैसे बड़े बैंक अपनी FD पर करीब 6.6 फीसदी तक का ही ब्याज दे रहे हैं, जबकि बैंक ऑफ इंडिया की दरें इनसे थोड़ी ज्यादा हैं और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ब्याज दरें कुछ कम मिल रही हैं।
इस समय कई मशहूर सरकारी योजनाएं भी इन छोटे बैंकों से थोड़ा कम ब्याज दे रही हैं, लेकिन किसी भी जगह निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
जैसे, अपनी जमापूंजी का बीमा (डिपॉजिट इंश्योरेंस), लॉक-इन पीरियड और पैसे निकालने के नियम जरूर देख लें। इससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर आसानी से निकल भी पाएगा।