मंजूरी के मामले में स्टारलिंक से आगे है भारती एंटरप्राइजेज, सुनील भारती मित्तल का दावा
भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बताया है कि उनकी कंपनी को भारत में सैटेलाइट से जुड़ी मंजूरी 5 साल पहले ही मिल गई थी। इस मामले में वे स्टारलिंक से काफी आगे हैं, जिसे अभी तक सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है। मित्तल ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में ये बातें कहीं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शुरुआत में ही सही कदम उठाने से उनकी कंपनी को बढ़त मिली है। यह बात उन्होंने स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को चालू करने के लिए मूंजरी मिलने में हो रहे भेदभाव के आरोप बाद कही है।
मित्तल ने यह भी कहा कि भारत की पॉलिसी में स्थिरता, भविष्य के बारे में स्पष्टता और विदेशी निवेश (FDI) का सिस्टम बहुत अच्छी स्थिति में है। साथ ही चीन पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया।
सॉवरेन डाटा क्लाउड की रूपरेखा बताई
मित्तल ने कंपनी के डाटा सेंटर और सॉवरेन डाटा क्लाउड बनाने के प्रयासों के बारे में भी बात की। उनका मकसद भारतीय व्यवसायों और सरकारी जरूरतों को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में स्मार्ट रेगुलेशन बहुत जरूरी हैं। आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने भारत की स्थिर नीतियों की तारीफ की, जिनकी वजह से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सिंगापुर जैसे देशों से निवेश आ रहा है। हालांकि, उन्होंने रुपये पर पड़ रहे सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई।