LOADING...
सुंदर पिचई ने टिम कुक को शानदार कार्यकाल के लिए दी शुभकामना, जानिए क्या कहा
सुंदर पिचई ने टिम कुक को शुभकामना दी है

सुंदर पिचई ने टिम कुक को शानदार कार्यकाल के लिए दी शुभकामना, जानिए क्या कहा

Apr 22, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से टिम कुक के इस्तीफे की घोषणा के बाद गूगल के CEO सुंदर पिचई ने उन्हें एक 'असाधारण कार्यकाल' के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने आईफोन निर्माता के भावी CEO जॉन टेर्नस का भी स्वागत किया। बता दें कि पिछले दिनों ही कंपनी ने 15 साल बाद कुक के अपना पद छोड़ने की घोषणा की थी। कुक आगामी 1 सितंबर को टर्नस को कंपनी की कमान सौंप देंगे।

संदेश 

कुक ने दिया प्रशंसकों को यह संदेश 

कुक ने शेयर किए एक ट्वीट में लिखा, 'आप सभी के अपार प्रेम के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं और मुझ पर भरोसा करने के लिए भी धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे उस कंपनी का नेतृत्व करने का मौका दिया, जिसने हमेशा आपको अपने काम के केंद्र में रखा है।' आगे कहा, 'यह अलविदा नहीं है। यह जॉन का स्वागत है और मैं चाहता हूं कि आप भी उन्हें उसी तरह जानें जैसे मैं जानता हूं!'

प्रतिक्रिया 

पिचई ने प्रतिक्रिया में यह कहा

भारतीय मूल के CEO ने कुक के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'टिम कुक, आपके शानदार कार्यकाल के लिए बधाई! ऐपल के मिशन के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का मैं हमेशा सम्मान करता हूं और आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं! जॉन के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं!' इस संदेश में 2 प्रतिस्पर्धी प्रौद्योगिकी कंपनियों के दिग्गजों के बीच लंबे समय से चले आ रहे पेशेवर सम्मान को उजागर किया गया है।

Advertisement