Page Loader
भारतपे के CEO सुहैल समीर ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे बागडोर
सुहैल समीर के इस्तीफे के बाद नलिन नेगी अंतरिम CEO होंगे

भारतपे के CEO सुहैल समीर ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे बागडोर

Jan 03, 2023
02:02 pm

क्या है खबर?

भारतपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुहैल समीर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतपे ने 3 जनवरी को घोषणा की कि सुहैल समीर CEO के पद से हट जाएंगे और 7 जनवरी से वह कंपनी के रणनीतिक सलाहकार के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। समीर के पद से इस्तीफे के बाद कंपनी ने कारोबार के सभी चरणों में संचालन मजबूत करने के लिए CFO नलिन नेगी को अंतरिम CEO नियुक्त किया है।

जानकारी

इन वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पद से दिया इस्तीफा

भारतपे के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विजय अग्रवाल, पोस्टपे के प्रमुख नेहुल मल्होत्रा, ऋण और उपभोक्ता उत्पादों के मुख्य उत्पाद अधिकारी रजत जैन और कंपनी के मुख्य राजस्व अधिकारी निशित शर्मा शामिल हैं। भारतपे के संस्थापक सदस्यों में से एक सत्यम नथानी ने भी जून 2022 में अपने पद से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है, 2022 की शुरुआत से भारतपे विवादों में घिरी हुई है।