Page Loader
अंतरिम बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में बढ़त, इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी
शेयर बाजार में आज बढत दर्ज हुई है

अंतरिम बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में बढ़त, इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

Feb 01, 2024
09:54 am

क्या है खबर?

अंतरिम केंद्रीय बजट के पेश होने से पहले आज (1 फरवरी) सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। भारतीय समयानुसार आज सुबह 09:15 बजे तक सेंसेक्स 71,765 अंक पर कारोबार कर रहा था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 20 अंक बढ़कर 21,746 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 71,722 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 21,717 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर

इन शेयरों में दर्ज हुई बढ़त

आज सुबह बाजार खुलते ही गोदरेज कंज्यूमर, श्री सीमेंट्स, डाबर इंडिया, मैरिको और डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर में 2 से 8 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज हुई। दूसरी ओर वोल्टास, पिरामल इंटरप्राइजेज, AB कैपिटल, श्रीराम फाइनेंस और इंडस टावर्स के शेयर में 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक निफ्टी मिडकैप 50 35 अंक की गिरावट के साथ 13,585 पर कारोबार कर रहा था।

बजट

आज पेश होगी अंतरिम केंद्रीय बजट

राष्ट्रीय चुनावों से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11:00 बजे अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट में नए कल्याण कार्यक्रमों पर बड़ा खर्च करने से बचेंगे और इसके बजाय बजट अंतर को कम करते हुए बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करेंगे।