
शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 899 अंक की बढ़त, निफ्टी 22,508 पर बंद
क्या है खबर?
आज (20 मार्च) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी बढ़त दर्ज हुई है।
सेंसेक्स 899 अंक की बढ़त के साथ आज 76,348.06 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 283 अंक चढ़कर 23,190.65 पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 90 अंक की बढ़त के साथ 14,479.75 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज भारत फोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर और फोएनिक्स मिल्स ने क्रमशः 5.13 फीसदी, 4.45 फीसदी और 4.39 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। भारती एयरटेल और हिंद कॉपर के शेयरों में भी क्रमशः 4.16 फीसदी और 3.99 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
KEI इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब, वन 97 पेटीएम, हैवेल्स इंडिया और CAMS क्रमशः 13.47 फीसदी, 6.53 फीसदी, 3.76 फीसदी, 3.63 फीसदी और 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
बाजार में आज क्यों रही तेजी?
भारतीय शेयर बाजार में आज की बढ़त के कई प्रमुख कारण हैं। वैल्यूएशन में गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई, जिससे बाजार को सहारा मिला।
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, GDP और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े बेहतर आए हैं। अमेरिकी फेड और RBI की दरों में कटौती की संभावनाओं ने भी बाजार को समर्थन दिया।
कंपनियों की आय में वृद्धि की उम्मीद और विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली की तीव्रता में कमी से बाजार को और मजबूती मिली।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज भी बढ़त देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 88,761 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 99,613 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।