Loading...
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, 1,045 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, 1,045 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का

Oct 08, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (8 अक्टूबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,045 अंक की गिरावट के साथ 71,593.24 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 371 अंक फिसलकर 22,231.80 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 459 अंक की गिरावट के साथ 16,530.90 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज LIC हाउसिंग फाइनेंस, ICICI लोम्बार्ड और PNB हाउसिंग फाइनेंस ने क्रमशः 4.19 फीसदी, 2.14 फीसदी और 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। SRF और मफसिस के शेयरों में भी क्रमशः 1.02 फीसदी और 0.63 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

अडाणी ग्रीन एनर्जी, जुबिलेंट फूड, आइनॉक्स विंड, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और अडाणी एंटरप्राइज क्रमशः 7.88 फीसदी, 7.16 फीसदी, 6.96 फीसदी, 6.16 फीसदी और 5.81 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.21 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT