Page Loader
शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज सेंसेक्स 96 अंक टूटकर हुआ बंद
शेयर बाजार में गिरावट जारी (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज सेंसेक्स 96 अंक टूटकर हुआ बंद

Mar 04, 2025
04:14 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (4 मार्च) गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 96 अंक की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 36 अंक फिसलकर 22,082.65 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 8 अंक की गिरावट के साथ 13,594.55 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज हिंदपेट्रो, बंधन बैंक और वरुण बेवरीज ने क्रमशः 5.84 फीसदी, 5.08 फीसदी और 4.45 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कल्याण ज्वेलर्स और BHEL के शेयरों में भी क्रमशः 4.35 फीसदी और 3.93 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बजाज ऑटो, अडाणी ग्रीन एनर्जी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, वन 97 पेटीएम और जुबिलेंट फूड क्रमशः 4.95 फीसदी, 4.42 फीसदी, 4.40 फीसदी, 3.85 फीसदी और 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 85,817 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह सस्ता होकर 94,873 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में गिरावट दर्ज हुई है।