Page Loader
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 239 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 239 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का

May 28, 2025
04:14 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (28 मई) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ आज 81,312.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 73 अंक फिसलकर 24,752.45 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 43 अंकों की गिरावट के साथ 15,929.80 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज LIC इंडिया, CDSL और IGL ने क्रमशः 8.12 फीसदी, 3.65 फीसदी और 3.41 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। KEI इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 2.96 फीसदी और 2.76 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एस्कॉर्ट कुबोटा, अरबिंदो फार्मा, श्री सीमेंट्स, ITC और टीटागढ़ क्रमशः 4.51 फीसदी, 3.64 फीसदी, 3.41 फीसदी, 3.16 फीसदी और 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 95,627 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 97,653 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।