LOADING...
शेयर बाजार में गिरावट: 28 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22,932 पर बंद 
शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार में गिरावट: 28 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22,932 पर बंद 

Feb 19, 2025
04:02 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (19 फरवरी) गिरावट दर्ज हुई है। कारोबारी दिन खत्म होने तक सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939.18 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12 अंक फिसलकर 22,932.90 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 166 अंक की बढ़त के साथ 14,162.75 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज BSE लिमिटेड, मणप्पुरम फाइनेंस और RBL बैंक ने क्रमशः 8.58 फीसदी, 7.09 फीसदी और 6.70 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HFCL और एंजल वन के शेयरों में भी क्रमशः 6.25 फीसदी और 4.87 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। अडाणी ग्रीन एनर्जी, LTIमाइंडट्री, फोनिक्स मिल्स, डॉ रेड्डी लैब्स और जायडस लाइफ क्रमशः 3.66 फीसदी, 3.50 फीसदी, 2.87 फीसदी, 2.63 फीसदी और 2.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव 

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 86,430 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 97,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।