शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 77 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (18 दिसंबर) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ आज 84,481.81 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3 अंक फिसलकर 25,815.55 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 85 अंकों की बढ़त के साथ 17,091.85 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज HDFC AMC, PB फिनटेक और अशोक लेलैंड ने क्रमशः 7.15 फीसदी, 3.41 फीसदी और 3.32 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ओबेरॉय रियल्टी और CG कंज्यूमर के शेयरों में भी क्रमशः 2.66 फीसदी और 2.61 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। हिटाची एनर्जी, IOC, सम्मान कैपिटल, सन फार्मा और कमिंस क्रमशः 4.60 फीसदी, 3.81 फीसदी, 3.00 फीसदी, 2.88 फीसदी और 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.01 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।