शेयर बाजार: सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (9 फरवरी) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 485 अंक की बढ़त के साथ आज 84,065.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 173 अंक चढ़कर 25,867.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 225 अंकों की बढ़त के साथ 17,249.15 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज कल्याण ज्वेलर्स, SBI और CG कंज्यूमर ने क्रमशः 15.02 फीसदी, 7.46 फीसदी और 7.30 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कायन्स टेक और अम्बर एंटरप्राइज के शेयरों में भी क्रमशः 6.58 फीसदी और 6.14 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। REC, मैक्स हेल्थकेयर, सीमेंस, पेज इंडस्ट्रीज और बॉश क्रमशः 3.38 फीसदी, 2.87 फीसदी, 2.12 फीसदी, 1.98 फीसदी और 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.56 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.62 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।