LOADING...
शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर हुआ बंद
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद

शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर हुआ बंद

Feb 06, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (6 फरवरी) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ आज 83,580.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 61 अंक के बढ़त के साथ 17,023.30 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज हिताची एनर्जी, LIC इंडिया और FSN ई-कॉमर्स नायका ने क्रमशः 13.92 फीसदी, 7.40 फीसदी और 7.24 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ITC और अम्बर एंटरप्राइज के शेयरों में भी क्रमशः 5.03 फीसदी और 3.76 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। उनो मिंडा, टाटा टेक, टाटा एलक्ससी, सीमेंस और कोफोर्ज क्रमशः 5.91 फीसदी, 3.91 फीसदी, 3.84 फीसदी, 3.75 फीसदी और 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.41 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

Advertisement