शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 78 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (4 फरवरी) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 78 अंक की बढ़त के साथ आज 83,817.69 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 48 अंक चढ़कर 25,776.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 110 अंक के बढ़त के साथ 17,123.40 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज कायन्स टेक, डिक्सन टेक्नोलॉजी और पावर फाइनेंस ने क्रमशः 6.45 फीसदी, 5.87 फीसदी और 5.60 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ट्यूब इन्वेस्टमेंट और PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में भी क्रमशः 5.36 फीसदी और 5.20 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंफोसिस, TCS, कोफोर्ज, हिंदुस्तान एरोनॉटिकल और LTIमाइंडट्री क्रमशः 7.26 फीसदी, 7.01 फीसदी, 5.74 फीसदी, 5.67 फीसदी और 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.73 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।