
शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,000 अंक ऊपर
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (26 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,000 अंक की बढ़त के साथ आज 83,755.87 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 304 अंक चढ़कर 25,549.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 110 अंक की बढ़त के साथ 16,745.05 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज ट्यूब इन्वेस्टमेंट, हिंद कॉपर और डालमिया भारत ने क्रमशः 5.22 फीसदी, 4.96 फीसदी और 4.66 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। सेल और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 4.18 फीसदी और 4.16 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। प्रेस्टीज एस्टेट, मझगांव डॉक, UPL, कॉलगेट और KPIT टेक क्रमशः 2.84 फीसदी, 2.22 फीसदी, 2.18 फीसदी, 1.82 फीसदी और 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है तेजी की वजह?
शेयर बाजार में आज तेजी की कई वजहें रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी और संभावित वार्ता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एशियाई बाजारों में मजबूती और अमेरिकी वायदा कारोबार में सकारात्मक संकेत मिले। डॉलर की कमजोरी से रुपया मजबूत हुआ, जिससे भी समर्थन मिला। RBI के बुलेटिन में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया गया। इन सभी कारणों से सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।