Page Loader
शेयर बाजार: सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी
शेयर बाजार में बढत हुई दर्ज

शेयर बाजार: सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी

Jun 25, 2025
04:00 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (25 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 700 अंक की बढ़त के साथ आज 82,755.51 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 25,244.75 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 76 अंक की बढ़त के साथ 16,634.25 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज MCX इंडिया, बिरलासॉफ्ट और पेज इंडस्ट्रीज ने क्रमशः 5.43 फीसदी, 4.94 फीसदी और 4.35 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HFCL और वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में भी क्रमशः 4.18 फीसदी और 3.94 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एंजल वन, भारत इलेक्ट्रिक, मझगांव, डिक्सन टेक्नोलॉजी और भारत डायनामिक्स क्रमशः 3.25 फीसदी, 2.97 फीसदी, 2.70 फीसदी, 2.35 फीसदी और 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

क्या है तेजी की वजह?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त के पीछे कई वजहें रहीं। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मजबूती ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की मजबूती देखी गई। इजरायल-ईरान तनाव में कमी और पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद ने भी सकारात्मक असर डाला। इंडिया VIX में गिरावट से अस्थिरता कम हुई और निफ्टी का 25,170 के ऊपर टिकना तकनीकी रूप से मजबूत संकेत रहा।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,151 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।