LOADING...
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स चढ़ा 790 अंक ऊपर
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद

शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स चढ़ा 790 अंक ऊपर

Jun 24, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (24 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 790 अंक की बढ़त के साथ आज 76,991.22 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 197 अंक चढ़कर 24,021.65 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 50 अंकों की बढ़त के साथ 17,690.30 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, एक्साइड इंडस्ट्रीज और इंटरग्लोब एविएशन ने क्रमशः 6.14 फीसदी, 5.40 फीसदी और 4.95 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। श्री सीमेंट और हिंदपेट्रो के शेयरों में भी क्रमशः 4.13 फीसदी और 4.07 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। GE वेर्नोवा TD, IRFC, हिटाची एनर्जी, सीमेंस और CG पावर क्रमशः 6.50 फीसदी, 6.25 फीसदी, 5.93 फीसदी, 3.38 फीसदी और 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.44 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.27 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

Advertisement