शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 897 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 286 अंक उछला
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (20 नवंबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 897 अंक की बढ़त के साथ आज 83,919.71 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 286 अंक बढ़कर 25,800.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 129 अंकों की बढ़त के साथ 17,885.85 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज इंडसइंड बैंक, सिटी यूनियन बैंक और अपोलो हॉस्पिटल ने क्रमशः 8.59 फीसदी, 6.16 फीसदी और 5.29 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक के शेयरों में भी क्रमशः 4.72 फीसदी और 4.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
कल्याण ज्वेलर्स, MCX इंडिया, स्विगी, आइनॉक्स विंड और GE वेर्नोवा TD क्रमशः 3.34 फीसदी, 3.02 फीसदी, 2.78 फीसदी, 2.65 फीसदी और 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.23 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।