LOADING...
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 173 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद

शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 173 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा

Feb 17, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (17 फरवरी) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 173 अंक की बढ़त के साथ आज 83,450.96 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42 अंक चढ़कर 25,725.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 23 अंक के बढ़त के साथ 17,048.95 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज वन 97 पेटीएम, दिल्लीवरी और बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रमशः 4.11 फीसदी, 4.01 फीसदी और 3.66 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। PNB और इंडियन बैंक के शेयरों में भी क्रमशः 3.52 फीसदी और 3.51 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। SRF, MCX इंडिया, BSE लिमिटेड, हिंद जिंक और नालको क्रमशः 3.68 फीसदी, 2.41 फीसदी, 2.22 फीसदी, 2.19 फीसदी और 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.34 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement