LOADING...
शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 650 अंक ऊपर
शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 650 अंक ऊपर

Feb 16, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (16 फरवरी) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 650 अंक की बढ़त के साथ आज 83,277.15 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 211 अंक चढ़कर 25,682.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 65 अंकों की बढ़त के साथ 17,025.70 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज GMR एयरपोर्ट, पावर ग्रिड कॉर्प और टोरेंट फार्मा ने क्रमशः 6.90 फीसदी, 4.63 फीसदी और 4.50 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अडाणी ग्रीन एनर्जी और अरबिंदो फार्मा फार्मा के शेयरों में भी क्रमशः 4.29 फीसदी और 3.40 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। BSE लिमिटेड, आइनॉक्स विंड्स, एंजल वन, PI इंडस्ट्रीज और मुथूट फाइनेंस क्रमशः 7.30 फीसदी, 4.88 फीसदी, 4.65 फीसदी, 3.05 फीसदी और 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.54 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.39 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement