
शेयर बाजार बंपर बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स पहुंच 82,400 के पार
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (12 मई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
आज सेंसेक्स 2,975 अंक की बढ़त के साथ 82,429.90 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 916 अंक चढ़कर 24,924.50 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 625 अंक की बढ़त के साथ 15,723.15 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज HFCL, हिंद कॉपर और बिरलासॉफ्ट ने क्रमशः 10.47 फीसदी, 9.61 फीसदी और 9.36 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। एस्कॉर्ट कुबोटा और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में भी क्रमशः 9.03 फीसदी और 9.01 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, सोलर इंडस्ट्रीज, डिविस लैब्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स क्रमशः 3.63 फीसदी, 3.36 फीसदी, 1.47 फीसदी, 1.39 फीसदी और 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है बाजार में बड़ी बढ़त की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज इतनी बड़ी तेजी के पीछे कई वजहें रही।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा ने सबसे बड़ा सकारात्मक असर डाला। अमेरिका-चीन और अमेरिका-UK व्यापार समझौतों की खबरों से वैश्विक माहौल सुधरा। भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते ने भी निवेशकों को भरोसा दिया।
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-चीन अधिकारियों की बातचीत से टैरिफ में राहत की उम्मीद जगी। इसके अलावा, FII की लगातार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार में रफ्तार बढ़ाई।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 94,393 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 95,917 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।