Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 107 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 58 अंक उछला
सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 107 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 58 अंक उछला

Nov 10, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (10 नवंबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 107अंक की बढ़त के साथ आज 81,106.65 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 58 अंक बढ़कर 25,044.65 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 93 अंकों की बढ़त के साथ 17,589.50 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज डाटा पैटर्न, इंडियन रिन्यू और यूनियन बैंक ने क्रमशः 8.67 फीसदी, 7.47 फीसदी और 5.60 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। PNB और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 5.27 फीसदी और 4.53 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

जुबिलेंट फूड, सिरम SGS, टाटा स्टील, मफसिस और बॉश क्रमशः 4.99 फीसदी, 2.86 फीसदी, 2.81 फीसदी, 2.73 फीसदी और 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.42 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 1.86 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

ADVERTISEMENT