शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (10 मार्च) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 639 अंक की बढ़त के साथ आज 78,205.98 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 233 अंक चढ़कर 24,261.60 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 256 अंक के बढ़त के साथ 16,262.25 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज डिक्सन टेक्नोलॉजी, श्रीराम फाइनेंस और ग्लेनमार्क ने क्रमशः 11.26 फीसदी, 7.67 फीसदी और 5.11 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पावर फाइनेंस और PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 4.93 फीसदी और 4.74 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। पॉलीकैब, KEI इंडस्ट्रीज, कोफोर्ज, सोलर इंडस्ट्रीज और BPCL क्रमशः 6.14 फीसदी, 5.27 फीसदी, 5.21 फीसदी, 1.72 फीसदी और 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.73 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।