LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी
सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी

Feb 10, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (10 फरवरी) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 208 अंक की बढ़त के साथ आज 84,273.92 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67 अंक चढ़कर 25,935.15 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 54 अंकों की बढ़त के साथ 17,303.95 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज अंबर एंटरप्राइज, BSE लिमिटेड और इटरनल ने क्रमशः 6.56 फीसदी, 6.33 फीसदी और 5.18 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। मदरसन और टोरेंट फार्मा के शेयरों में भी क्रमशः 4.04 फीसदी और 3.91 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। अरबिंदो फार्मा, जायडस लाइफ, चोल इन्वेस्टमेंट, NHPC और श्री सीमेंट क्रमशः 6.61 फीसदी, 3.91 फीसदी, 2.49 फीसदी, 2.47 फीसदी और 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.56 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.57 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement