आज गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 27 अंक टूटा सेंसेक्स
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (26 फरवरी) भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 82,248.61 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,496.55 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने 116 की बढ़त के साथ 16,945.05 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज मैनकाइंड फार्मा, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ने क्रमशः 5.75 फीसदी, 3.88 फीसदी और 3.70 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। IDFC फर्स्ट बैंक और फोर्टिस हेल्थ के शेयरों में भी क्रमशः 3.69 फीसदी और 3.53 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। सम्मान कैपिटल, डिक्सन टेक्नोलॉजी, CDSL, केफीन टेक और मुथूट फाइनेंस क्रमशः 2.70 फीसदी, 2.62 फीसदी, 2.34 फीसदी, 2.21 फीसदी और 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.66 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।