LOADING...
आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 849 अंक टूटा
आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार (तस्वीर: फ्रीपिक)

आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 849 अंक टूटा

Aug 26, 2025
04:15 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (26 अगस्त) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 849 अंक की गिरावट के साथ 80,786.54 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 255 अंक फिसलकर 24,712.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 312 अंक की गिरावट के साथ 16,020.40 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज ब्रिटानिया, आयशर मोटर्स और HUL ने क्रमशः 3.87 फीसदी, 2.68 फीसदी और 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ग्रांउल्स इंडिया और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी क्रमशः 1.91 फीसदी और 1.81 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। वोडाफोन-आइडिया, केफीन टेक, वेदांता, PG एलेक्टरोप्लास्ट और एंजल वन क्रमशः 9.32 फीसदी, 5.00 फीसदी, 4.91 फीसदी, 4.58 फीसदी और 4.41 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

क्या है गिरावट की वजह?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे कई वजहें शामिल रहीं। अमेरिकी ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ की आशंका, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी केंद्रीय बैंक से जुड़ी अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा कमजोर की है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अगस्त में 28,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश निकाल लिया है। इसके अलावा, ऊंचा मूल्यांकन, कमजोर आय वृद्धि और निफ्टी के 25,000 अंक के करीब तकनीकी बाधा ने मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज भी बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.17 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।