LOADING...
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 721 अंक टूटा
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 721 अंक टूटा

Jul 25, 2025
04:13 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (25 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 721 अंक की गिरावट के साथ 81,463.09 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 225 अंक फिसलकर 24,837.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 232 अंक की गिरावट के साथ 16,334.55 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज IEX, फोएनिक्स मिल्स और सिप्ला ने क्रमशः 9.60 फीसदी, 5.37 फीसदी और 3.00 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टोरेंट फार्मा और SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में भी क्रमशः 2.38 फीसदी और 2.15 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। APL अपोलो, यूनियन बैंक, केफीन टेक, हिंद कॉपर और बजाज फाइनेंस क्रमशः 8.50 फीसदी, 6.04 फीसदी, 5.52 फीसदी, 5.39 फीसदी और 4.71 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

शेयर बाजार में आज गिरावट क्यों दर्ज हुई?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी, FPI की लगातार बिकवाली और कमजोर तिमाही नतीजों ने बाजार पर दबाव बनाया है। जुलाई में विदेशी निवेशकों ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं। IT और वित्तीय क्षेत्र में खराब प्रदर्शन और ऊंचे मूल्यांकन से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। तकनीकी रूप से भी निफ्टी अहम समर्थन स्तर से नीचे फिसल गया है, जिससे मंदी का संकेत मिला है। विशेषज्ञ 24,800 से नीचे गिरावट को और गंभीर मान रहे हैं।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 98,735 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.14 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।