LOADING...
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 138 अंक टूटा
शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 138 अंक टूटा

Jun 18, 2025
04:13 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (18 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट के साथ आज 81,444.66 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक फिसलकर 24,812.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 79 अंक की गिरावट के साथ 16,367.85 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज इंड्सलैंड बैंक, RBL बैंक और एवेन्यू सुपरमार्ट ने क्रमशः 5.11 फीसदी, 4.47 फीसदी और 4.17 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बंधन बैंक और वन 97 पेटीएम के शेयरों में भी क्रमशः 3.28 फीसदी और 3.05 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। हिंद जिंक, मैक्स हेल्थकेयर, बायोकॉन, NHPC और PB फिनटेक क्रमशः 6.90 फीसदी, 3.68 फीसदी, 3.02 फीसदी, 2.99 फीसदी और 2.89 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 99,018 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.09 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।