LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 558 अंक टूटकर बंद, निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार: सेंसेक्स 558 अंक टूटकर बंद, निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Feb 12, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (12 फरवरी) भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 558 अंक की गिरावट के साथ 83,674.92 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 146 अंक फिसलकर 25,807.20 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 78 अंक की गिरावट के साथ 17,251.50 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज मैक्स फाइनेंसियल, हुडको और मुथूट फाइनेंस ने क्रमशः 4.58 फीसदी, 4.50 फीसदी और 3.40 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बजाज फाइनेंस और भारत फोर्ज के शेयरों में भी क्रमशः 3.11 फीसदी और 3.00 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। KPIT टेक, कोफोर्ज, ओरेकल फाइनेंसियल सर्विसेज, टेक महिंद्रा और इंफोसिस क्रमशः 7.08 फीसदी, 6.50 फीसदी, 6.28 फीसदी, 5.98 फीसदी और 5.84 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

नुकसान

निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट से आज निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाजार में कमजोरी की मुख्य वजह IT शेयरों में तेज बिकवाली रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी, जिससे टेक कंपनियों के भविष्य के मुनाफे पर सवाल उठे। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती ने भी माहौल को नकारात्मक बनाया, जिससे निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की है।

Advertisement

अन्य वजह

वैश्विक संकेत और अनिश्चितता का असर

बाजार की गिरावट के पीछे वैश्विक अनिश्चितता भी एक अहम कारण रही है। अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हुई, जिससे विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक आर्थिक सुस्ती की आशंकाओं ने भी दबाव बढ़ाया। इन कारणों से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखी गई, जिससे पूरे बाजार में कमजोरी फैल गई और सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.60 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

Advertisement