शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 40 अंक टूटकर हुआ बंद
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (11 फरवरी) भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 84,233.64 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18 अंक चढ़कर 25,953.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने 26 की बढ़त के साथ 17,330.05 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज आयशर मोटर्स, कायन्स टेक और लौरस लैब्स ने क्रमशः 6.51 फीसदी, 4.98 फीसदी और 4.89 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।सुप्रीम इंडस्ट्रीज और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में भी क्रमशः 4.30 फीसदी और 3.99 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। BHEL, नुवामा वेल्थ, MCX इंडिया, टोरेंट पावर और AB कैपिटल क्रमशः 5.60 फीसदी, 4.46 फीसदी, 3.96 फीसदी, 3.67 फीसदी और 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.58 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।