Page Loader
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 345 अंक टूटा 
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 345 अंक टूटा 

Jul 10, 2025
04:14 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (10 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 345 अंक की गिरावट के साथ आज 83,190.28 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120 अंक फिसलकर 25,355.25 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 77 अंक की गिरावट के साथ 16,675.65 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज ग्लेनमार्क, वन 97 पेटीएम और JSW एनर्जी ने क्रमशः 4.68 फीसदी, 3.62 फीसदी और 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। प्रेस्टीज एस्टेट और पावर फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 2.82 फीसदी और 2.80 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। भारत डायनामिक, सोलर इंडस्ट्रीज, PI इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और RBL बैंक क्रमशः 4.65 फीसदी, 3.62 फीसदी, 3.03 फीसदी, 2.73 फीसदी और 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

शेयर बाजार में आज क्यों दर्ज हुई गिरावट?

शेयर बाजार में आज गिरावट के पीछे कई वजहें रहीं। जून से बाजार में कोई नया और मजबूत संकेत नहीं मिला है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। IT और वित्तीय क्षेत्र की धीमी शुरुआत और TCS के नतीजों से पहले सतर्कता का माहौल रहा। पहली तिमाही के नतीजों की प्रतीक्षा में निवेशक किनारे रहे। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में हल्का समर्थन दिखा, लेकिन लार्ज कैप शेयरों में दबाव बना रहा।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 96,838 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।