LOADING...
शेयर बाजार आज भी बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 585 अंक टूटा
शेयर बाजार आज भी बड़ी गिरावट के साथ बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार आज भी बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 585 अंक टूटा

Aug 01, 2025
04:09 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (1 अगस्त) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 585 अंक की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंक फिसलकर 24,565.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 249 अंक की गिरावट के साथ 15,963.15 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज सुजलॉन, कायन्स टेक और ट्रेंट ने क्रमशः 7.06 फीसदी, 3.23 फीसदी और 3.23 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अंबुजा सीमेंट्स और TVS मोटर्स के शेयरों में भी क्रमशः 2.57 फीसदी और 2.01 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। PNB हाउसिंग फाइनेंस, IIFL फाइनेंस, UPL, अरबिंदो फार्मा और इंडस टावर्स क्रमशः 18.02 फीसदी, 10.62 फीसदी, 5.49 फीसदी, 5.26 फीसदी और 4.93 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,971 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.09 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।