STL की 2029 तक 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की योजना
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) ने 2028-29 तक 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व कमाने का लक्ष्य रखा है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के 4,745 करोड़ रुपये के राजस्व से काफी अधिक है।
इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने अपना नया 'लक्ष्य' रोडमैप पेश किया है। इसमें कामकाज को बड़े पैमाने पर बढ़ाने और दुनियाभर में ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।
STL के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने बताया, “लक्ष्य STL के अगले दौर के लिए हमारा रोडमैप है और आज से हम इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं।”
हर साल करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश
इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज अगले 3 वित्तीय वर्षों तक हर साल 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है।
इस पूंजी से कंपनी अपनी फाइबर और केबल उत्पादन क्षमता को 50 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। यह विस्तार तेज इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।