स्टेरलाइट को टेलीकाॅम कंपनियों से मिला 960 करोड़ रुपये के अनुबंध
स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) ने एक भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई का 960 करोड़ रुपये का समझौता हासिल किया है।
यह अनुबंध 2 साल के लिए है, जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है। इसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2028 और 2029 में होगी।
कंपनी ने यह उपलब्धि तब हासिल की है, जब उसने अब तक के अपने सबसे बेहतरीन तिमाही नतीजे पेश किए हैं। पिछले साल के 10 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही, इसकी कमाई भी 87 फीसदी बढ़कर 1,910 करोड़ रुपये हो गई है।
वित्त वर्ष 2027 का मार्जिन लक्ष्य 23 फीसदी
STL का ऑर्डर बुक 18,618 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर है। एक सफल फंडरेज के बाद कंपनी अब कर्ज-मुक्त हो गई है।
तेज इंटरनेट और डाटा सेंटर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने मार्जिन का लक्ष्य बढ़ाकर 23 फीसदी कर दिया है।