स्टार्टअप्स अपनी टीम छोटी करने के लिए ले रहे AI की मदद
वर्तमान में स्टार्टअप्स कम लोगों से भी ज्यादा काम लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहे हैं। बटरनट AI और लिंडी जैसी कंपनियां अपनी टीम छोटी कर रही हैं। वे पहले इंसानों की ओर से किए जाने वाले इंजीनियरिंग और मार्केटिंग जैसे काम अब AI से करवा रही हैं।
बटरनट AI में पहले 9 कर्मचारी थे, लेकिन अपनी टेक्नोलॉजी की मदद से अब वो केवल 4 लोगों के साथ भी 24 घंटे काम कर रही है।
रचनात्मक कार्य करने का मिल रहा ज्यादा मौका
यह केवल खर्च कम करने की बात नहीं है। रिटेल AI और इमर्जेंट जैसे स्टार्टअप्स कम लोगों के साथ भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
एजेंटकलेक्ट ने बिलिंग के काम को ऑटोमेट कर दिया है, जिससे उसके कर्मचारी 50 से घटकर 30 रह गए हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन बैनर ने बताया कि इस बदलाव से कर्मचारियों को सामान्य कामों की बजाय ज्यादा रचनात्मक प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने का मौका मिलता है।
कई स्टार्टअप्स मानते हैं कि AI का समझदारी से इस्तेमाल करके वे अपनी टीम को छोटा रख सकते हैं और अपनी तरक्की की रफ्तार भी नहीं रुकने देते।