ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारबक्स जापान में अपने कारोबार को बेचने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस विचार पर गहराई से सोचने और आगे बढ़ने में मदद लेने के लिए उसने सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली जैसी बड़ी कंपनियों को अपने साथ जोड़ा है।
यह संभावित सौदा करीब 3 अरब डॉलर (270 अरब रुपये) की हो सकती है। इसमें कई रणनीतिक और वित्तीय निवेशक अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
जापान स्टारबक्स के लिए अहम बाजार
जापान स्टारबक्स के लिए केवल कोई आम बाजार नहीं है, बल्कि यह उसके लिए बहुत बड़ा और खास बाजार है। अगर, यह बिक्री पूरी हो जाती है तो इससे स्टारबक्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव आएगा।
साथ ही यह भी साफ होगा कि जापान उसकी सफलता में कितना जरूरी रहा है।