कैलिफोर्निया में अरबपतियों पर 5 फीसदी टैक्स लगाने की तैयारी, अर्थशास्त्रियों ने दी चेतावनी
कैलिफोर्निया अरबपतियों पर एक बार का 5 फीसदी टैक्स लगाने की तैयारी में है, लेकिन इस योजना को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
स्टैनफोर्ड के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस टैक्स से राज्य को कुल मिलाकर 39 अरब डॉलर (करीब 3,700 अरब रुपये) का नुकसान हो सकता है।
असल में इस टैक्स से केवल 30 अरब डॉलर (करीब 2,800 अरब रुपये) ही मिलने की उम्मीद है, जो कि 100 अरब डॉलर (करीब 9,500 अरब रुपये) के शुरुआती अनुमान से बहुत कम है।
इसकी बड़ी वजह यह है कि कई अमीर लोग पहले ही कैलिफोर्निया छोड़ चुके हैं, जिससे टैक्स देने वालों की संख्या घट गई है।
अरबपतियों के जाने से नुकसान का खतरा
पीटर थिएल, गूगल के सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज जैसे बड़े नाम कैलिफोर्निया छोड़कर चले गए हैं। अगर, यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो कैलिफोर्निया को सालाना इनकम टैक्स में 3.5 अरब डॉलर (करीब 300 अरब रुपये) तक का नुकसान हो सकता है। इस प्रस्ताव पर काफी तीखी बहस छिड़ गई है।
टेक उद्योग के बड़े लोग और गवर्नर न्यूजॉम को चिंता है कि इससे और भी अमीर लोग राज्य छोड़ देंगे, वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि इस टैक्स से होने वाले नुकसान को दिखने में सालों लग सकते हैं।