स्टैंडर्ड चार्टर्ड के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीडी सिंह के मुताबिक, भारत अगले 5 से 6 सालों में 800 से 850 अरब डॉलर (करीब 74,000-79,000) के भारी पूंजीगत व्यय उछाल के लिए तैयार है।
बैंक भारत को दक्षिण एशिया में ग्रोथ का एक बड़ा इंजन मानता है और इस बड़े निवेश की लहर का अहम हिस्सा बनने की तैयारी में है।
बैंक भारत में लगा रहा पूंजी
सिंह ने बताया कि बैंक क्षमता बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान देगा।
केवल बैंकिंग तक ही सीमित न रहते हुए बैंक अपने वैश्विक संबंध का इस्तेमाल करके भारत में और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पूंजी ला रहा है।
इससे स्थानीय कंपनियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी जगह और मजबूत कर पाएगा।