स्टेबिलिटी AI को मिली करीब 720 करोड़ रुपये की फंडिंग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज जनरेशन मॉडल स्टेबल डिफ्यूजन बनाने वाली कंपनी स्टेबिलिटी AI को हाल ही में 7.6 करोड़ डॉलर (करीब 720 करोड़ रुपये) की नई फंडिंग मिली है।
इसके साथ ही अब कंपनी के पास कुल 23.20 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) का फंड जमा हो गया है। यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप, सोनी म्यूजिक ग्रुप, वार्नर म्यूजिक ग्रुप, EA और AMD वेंचर्स जैसी कई बड़ी कंपनियों ने इसमें निवेश किया है।
अपने क्रिएटिव टूल्स को और बढ़ाएगी
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने AI संचालित टूल्स को और बेहतर बनाने में करेगी। ये टूल्स खासकर म्यूजिक, वीडियो और इमेज बनाने वाले लोगों के काम आएंगे।
इसके लिए उसने म्यूजिक और गेमिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी की है, ताकि आर्टिस्ट और प्रोफेशनल्स के लिए क्रिएटिव टेक्नोलॉजी तैयार की जा सके।
इसके अलावा, इसने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) में कॉपीराइट का एक अहम केस भी जीता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रेम अक्कराजू के मुताबिक, यह निवेश हमारी उस सोच की पुष्टि करता है, जहां जनरेटिव AI हर निर्माता, संगीतकार और कहानीकार को ताकत देता है।