श्रीधर वेंबू ने चीन के हालातों को लेकर दुनियाभर में बेरोजगारी की दी चेतावनी
जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू ने एक बड़ी चेतावनी दी है। उनकी चिंता है कि ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से पूरी दुनिया में नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।
अपनी बात समझाने के लिए वे चीन का उदाहरण दिया, जहां इतनी तरक्की के बावजूद युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। वे बताते हैं कि एक पुरानी सोच थी, "अच्छी पढ़ाई करो, अच्छी नौकरी लो और अपने माता-पिता से अमीर बनो।" अब यह सोच पुरानी पड़ गई है। वेंबू के अनुसार, यह केवल चीन की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नेताओं के लिए एक खतरे की घंटी है, खासकर भारत के लिए भी।
खुद का काम शुरू करने पर जोर
वेंबू बताते हैं कि चीन में 16 से 24 साल की उम्र के करीब 18 फीसदी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और हैरानी की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर के पास कॉलेज की डिग्री है।
इससे साफ पता चलता है कि शिक्षा और उपलब्ध नौकरियों के बीच एक बहुत बड़ी खाई पैदा हो गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए वे सलाह देते हैं कि अब समय आ गया है कि लोग केवल पारंपरिक नौकरियों के पीछे न भागें, बल्कि खुद का व्यापार या स्वरोजगार शुरू करने के बारे में सोचें।
उनका मानना है कि छोटे व्यापार ही कभी खुशहाली लाते थे और अगर, हम फिर से उस रास्ते पर लौटें तो आज की तकनीकी युग की नौकरियों से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना कर पाएंगे।