क्यों स्पेस-X को S&P 500 में शामिल होने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?
एलन मस्क की स्पेस-X 12 जून को शेयर बाजार में दस्तक देने जा है। इसका मूल्यांकन 1,800 अरब डॉलर (करीब 1.6 लाख अरब रुपये) रहने का अनुमान है।
हालांकि, इसे तुरंत S&P 500 इंडेक्स में शामिल नहीं किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि S&P कमेटी का नियम है कि किसी भी कंपनी को पिछले एक साल में मुनाफा कमाना जरूरी है, जिसमें सबसे नई तिमाही का मुनाफा भी शामिल हो।
2027 में हो सकता है कंपनी काे मुनाफा
विश्लेषकों का मानना है कि स्पेस-X शायद 2027 तक सालाना मुनाफा न कमा पाए। इसी वजह से यह 2028 से पहले S&P में शामिल नहीं हो पाएगी। यह नियम निवेशकों के लिए एक तरह से स्थिरता बनाए रखता है, खासकर ऐसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के समय जरूरी है।
अगर, कंपनी को तय समय से पहले शामिल कर लिया जाए तो बाजार में अरबों डॉलर की ऑटोमैटिक खरीदारी शुरू हो सकती है और इससे बाजार में हलचल मच सकती है।
ऐसी स्थिति पहले भी अमेजन और उबर जैसी कंपनियों के साथ देखने को मिली है, जो शेयर बाजार में लिस्ट होने के कई साल बाद बेंचमार्क इंडेक्स का हिस्सा बन पाई थीं।