स्पेस-X की टेक्सास में सुपरकंप्यूटर और पावर प्लांट बनाने की योजना
बिज़नेस
स्पेस-X टेक्सास के स्टारबेस में एक बहुत बड़ा नया सुपरकंप्यूटिंग सेंटर और अपना खुद का प्राकृतिक गैस ऊर्जा प्लांट बनाने की योजना बना रही है।
इसमें 35 टर्बाइन और एक 'सुपर-कंप्यूट फैसिलिटी' शामिल होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 24 अरब डॉलर (करीब 2,200 अरब रुपये) का खर्च आने का अनुमान है।
यह राशि स्पेस-X के पास मौजूद बिटकॉइन होल्डिंग्स के कुल मूल्य से लगभग 17 गुना ज्यादा है।
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट चाहती है कंपनी
स्पेस-X स्टारबेस शहर से प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की मांग कर रही है। इस संबंध में 9 दिसंबर को एक सार्वजनिक सुनवाई भी तय की गई है, लेकिन डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा की तरफ से इसका विरोध हो सकता है क्योंकि वे ऊर्जा की ज्यादा खपत करने वाले डाटा सेंटर्स पर सवाल उठाने के लिए जानी जाती हैं।