स्पेस-X ने IPO को लेकर किया खुलासा, जून में आयोजित करेगी रोड शो
क्या है खबर?
एलन मस्क की स्पेस-X ने अपने बैंकर्स की टीम के साथ एक बैठक में अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का विवरण प्रस्तुत किया। उसने बताया कि वह खुदरा निवेशकों के लिए शेयरों का एक बड़ा हिस्सा आरक्षित करने की योजना बना रही है और IPO रोड शो लॉन्च के बाद जून में एक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें 1,500 लोग शामिल होंगे। इसका मतलब है कि आगामी IPO में खुदरा निवेशकों की अहम भूमिका होगी।
भूमिका
IPO में अहम होगी खुदरा निवेशकों की भूमिका
सूत्रों ने बताया कि मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रेट जॉनसन ने वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, "खुदरा निवेशक इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इतिहास के किसी भी IPO से कहीं अधिक होगी।" जॉनसन ने कहा कि खुदरा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जानबूझकर शामिल किया गया है, क्योंकि ये वे लोग हैं, जिन्होंने लंबे समय से हमारा और एलन मस्क का भरपूर समर्थन किया है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इसे सम्मान दें।"
आयोजन
खुदरा निवेशकों के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रॉकेट निर्माता कंपनी IPO के जरिए 75 अरब डॉलर (करीब 6,975 अरब रुपये) जुटाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 8 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में अपना रोड शो शुरू करने की योजना बना रही है, जहां अधिकारी और बैंकर निवेशकों के सामने IPO पेश करेंगे। इसके अलावा 11 जून को 1,500 खुदरा निवेशकों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।