S&P ग्लोबल की एक रिपोर्ट बताती है कि 2027 तक एशिया-प्रशांत इलाके में भारत और वियतनाम आर्थिक बढ़ोतरी के मामले में सबसे आगे होंगे।
इस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 के लिए पूरे इलाके की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ 4.4 फीसदी पर स्थिर रहने का अनुमान है।
दूसरी तरफ, 2026 के लिए यह अनुमान थोड़ा बढ़कर 4.8 फीसदी कर दिया गया है। हांगकांग और फिलीपींस जैसे देशों के लिए आर्थिक परिदृश्य में भी कुछ बदलाव देखे गए हैं।
7 फीसदी ग्रोथ की राह पर भारत
भारत मौजूदा और आने वाले वित्त वर्षों में 7 फीसदी की मजबूत GDP ग्रोथ हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। इसमें मजबूत निर्यात, सरकारी खर्च और क्रेडिट से बढ़ती खरीददारी का अहम योगदान है।
हालांकि, बढ़ती कीमतें और खराब मौसम से खेती के कम उत्पादन जैसी चुनौतियां इस ग्रोथ में अड़चन डाल सकती हैं।
S&P ग्लोबल का मानना है कि महंगाई दर औसतन 5.3 फीसदी के आस-पास रह सकती है। इसका मतलब यह हो सकता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को आगे चलकर ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करनी पड़े। इन चुनौतियां के बावजूद S&P ग्लोबल को भरोसा है कि भारत अपनी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखेगा।