सैमसंग-SK हाईनिक्स के निवेश ने दक्षिण कोरिया की NPS के डुबोए 137 अरब डॉलर
बिज़नेस
दक्षिण कोरिया की नेशनल पेंशन सर्विस (NPS) को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। उसे 137 अरब डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपये) का भारी नुकसान हुआ है, जिसकी मुख्य वजह सैमसंग और SK हाईनिक्स में किए गए उसके बड़े निवेश का अच्छा प्रदर्शन न करना है।
जून में NPS की 287 लिस्टेड कंपनियों में 5 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सेदारी थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.15 लाख अरब वॉन (करीब 36,000 अरब रुपये) था। लेकिन अक्टूबर के मध्य तक यह घटकर 3.33 लाख अरब वॉन (करीब 23,000 अरब रुपये) रह गया।
आलोचकों ने रणनीति पर उठाए सवाल
इस नुकसान का करीब 72 फीसदी हिस्सा केवल सैमसंग और SK हाईनिक्स से आया है। यह बात साफ दिखाती है कि NPS कितनी ज्यादा इन टेक कंपनियों पर निर्भर है।
इस साल की शुरुआत में यह फंड 27.2 फीसदी रिटर्न के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन अब आलोचक उसकी रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।