दक्षिण भारत के 3 मेडटेक स्टार्टअप्स हेल्थस्प्रिंट जीतकर इजरायल रवाना
दक्षिणी भारत के 3 मेडटेक स्टार्टअप्स बायोसाइफर लैब्स, प्रोडांसी और मायकेयर डाॅट AI ने हाल ही में हेल्थस्प्रिंट 2026 प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। बेंगलुरु में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास और बेंगलुरु स्थित टेकस्टार्टअप एक्सेलरेटर GINSERV ने मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
इसका मकसद स्वास्थ्य सेवा में नए आइडिया को बढ़ावा देना और स्टार्टअप्स को दुनियाभर में पहचान दिलाना है। एक पिच राउंड के बाद विजेताओं ने भारतीय और इजरायली मेंटर्स, निवेशकों और कोहोर्ट गाइड्स के पैनल को खूब प्रभावित किया।
विचारों को अजमाने का मिलेगा मौका
ये तीनों टीमें अब इजरायल की स्वास्थ्य सेवा और इनोवेशन इकोसिस्टम में एक सप्ताह के पूरे फंड वाले इमर्शन के लिए जा रही हैं। वहां उन्हें अपने आइडिया को आजमाने और वैश्विक अवसरों को खोजने का सीधा अनुभव मिलेगा।
हर स्टार्टअप की अपनी कुछ खास बात है। बायोसाइफर लैब्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स पर काम करता है, प्रोडांसी ने जोड़ों के रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए स्वदेशी सर्जिकल हेलमेट बनाया है, जिसका लक्ष्य आयातित उपभोग्य वस्तुओं की जगह लेना है, वहीं, मायकेयर डॉट AI छोटे अस्पतालों के लिए AI आधारित पेशेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म चलाता है।