23 साल के सोहम कुमार ने गोल्डमैन सैक्स में अपनी मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अपनी सैलरी में 50 फीसदी की कटौती भी करवाई, ताकि वे अपोलोन डायनेमिक्स से जुड़ सकें।
यह डिफेंस-टेक स्टार्टअप BITS पिलानी के एक हॉस्टल के कमरे से शुरू हुआ था। अब वे वहां ऑटोनॉमी से जुड़े कामों की अगुवाई करते हैं।
उन्होंने पैसे के बजाय काम के मकसद को ज्यादा अहमियत दी क्योंकि उनकी इच्छा थी कि उनका काम सीधे भारत के डिफेंस-टेक सेक्टर पर असर डाले।
अपोलोन ऐसे युवाओं को भुला रहा
अपोलोन ऐसे कई युवा प्रतिभाओं को अपनी ओर खींच रहा है, जो चाहते हैं कि उनके हुनर का इस्तेमाल किसी बड़े काम में हो।
निधिप शर्मा ने आइडियाफोर्ज से मिले एक बड़े ऑफर को ठुकरा दिया, ताकि वे यहां ज्यादा सीधे तौर पर जुड़कर काम कर सकें, वहीं भरत राम ने तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक प्रोजेक्ट छोड़कर इस स्टार्टअप में अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) के डेवलपमेंट की कमान संभाली है।
इन पेशेवरों के लिए मायने रखने वाला काम और सही पहचान पारंपरिक कॉर्पोरेट सुविधाओं से कहीं ज्यादा जरूरी है।